फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खेड़ामुगल में कनेक्शन काटने के बावजूद विद्युत चोरी करते पकड़े गए 23 लोग

खेड़ामुगल में कनेक्शन काटने के बावजूद विद्युत चोरी करते पकड़े गए 23 लोग

Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खेड़ामुगल में कनेक्शन काटने के बावजूद विद्युत चोरी करते पकड़े गए 23 लोग
देवबंद (सहारनपुर)। खेड़ामुगल में बुधवार को विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खेड़ामुगल रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पर कनेक्शन काटे जाने के बावजूद 23 लोगों के खिलाफ एलटी लाइन पर अवैध रूप से कटिया डालकर विद्युत चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी नागल के आदेश पर अवर अभियंता प्रताप सिंह, लाइनमैन, रविंद्र कुमार, राजकुमार व सचिन कुमार की टीम ने खेड़ामुगल में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता प्रताप सिंह ने खेड़ामुगल रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पर दर्ज कराए मामले में बताया कि चेकिंग दौरान अनिल कुमार, रमेश कुमार, सुभाष, मेहर चंद, रिंकू, देवेंद्र, मोहर सिंह, जहारू, सत्यपाल, मो. नवाब, निसार, शमशाना, नन्नू, शहजाद, मौसम, खुर्शीदा, अकबर, सलहा, पप्पू, मंगता, अब्दुल रहमान, इल्ताफ और मुरसलीन को एलटी लाईन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया है। इनमें कई पर तो 50 से 60 हजार रूपये तक का बकाया बिल है। लेकिन कनेक्शन काटने के बावजूद भी उक्त लोग बिजली की चोरी कर रहे थे। अवर अभियंता प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सभी 23 लोगों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 138-बी के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed