फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर से होकर जाएंगी दो स्पेशल ट्रेनें

सहारनपुर से होकर जाएंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Fri, 11 May 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर से होकर जाएंगी दो स्पेशल ट्रेनें
सहारनपुर। सवा साल पूर्व रेल बजट में की गई अंत्योदय एक्सप्रेस चलाए जाने की घोषणा पर रेलवे द्वारा अब अमल में लाया जा रहा है। 15 मई को पहली बार सहारनपुर में अंत्योदय एक्सप्रेस पहुंचेगी। जिसे दरभंगा से जालंधर के बीच वाया सहारनपुर चलाया जाएगा। इसके अलावा 19 मई को भी एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन

दरभंगा से जालंधर के बीच नई ट्रेन चलाए जाने की घोषणा लगभग सवा साल पूर्व बजट में की गई थी। लेकिन अब तक इस घोषणा को पटरी पर नहीं लाया जा सका था। रेलवे ने इस बार अंत्योदय एक्सप्रेस को चलाने की न सिर्फ तैयारी कर ली है, बल्कि इसका 15 मई को पटरी पर दौड़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

यह 02551 ट्रेन दरभंगा से दोपहर 3 बजे चलेगी। स्नेहवल, रक्सौल, बीतिया, गोरखपुर, सीतापुर केंट, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर होते हुए 16 मई को दोपहर 12.30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद अंबाला, लुधियाना होते हुए जालंधर सिटी पहुंचेगी। जबकि वापसी में 02552 ट्रेन 17 मई को शाम 7.10 बजे जालंधर सिटी से चलेगी और अपने रूट से होते हुए रात में 12.05 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। दूसरी स्पेशल ट्रेन 19 मई को दरभंगा से जालंधर सिटी के बीच ही चलेगी। 22551 नंबर की ट्रेन दरभंगा से 19 मई को सुबह 3.25 बजे चलेगी और सीतामणी, रक्सौल, गोरखपुर, सीतापुर कैंट, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर होते हुए सहारनपुर में रात 12.25 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 20 मई को सहारनपुर में दोपहर 2.35 बजे पहुंचेगी। सहारनपुर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल सिर्फ दो दिन के लिए नई ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अंत्योदय का ट्रायल के रूप में शुरू किया जा रहा है। बाद में इसे नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बंद न हो जाए सुपर एक्सप्रेस
जालंधर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली एनडीएलएस 14682 मेल एक्सप्रेस का संचालन चार माह से अधिक समय से बंद है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 7.25 बजे के बाद दिल्ली के एक्सप्रेस ट्रेन सिर्फ शाम को एकमात्र 04.05 बजे देहरादून एक्सप्रेस ही है। देहरादून इंदौर एक्सप्रेस है तो सप्ताह में दो दिन सिर्फ शुक्रवार और शनिवार को ही चलती है। सुबह 9.20 बजे सुपर एक्सप्रेस चलती थी। जिससे लोगों को काफी सुविधा थी। इसके फिर से संचालित किए जाने का समय रेलवे द्वारा बार-बार आगे बढ़ाया जा रहा है। अभी भी 27 जून तक के लिए इसे रद्द किया गया है। दैनिक यात्री संघ ने इस ट्रेन का शीघ्र संचालन शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed