फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया

शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया

Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया
सहारनपुर। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की 161 वीं वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। उन्होंने आजादी की लड़ाई में सहारनपुर जिले के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पंसारी बाजार स्थित शहीद स्मारक पर ललता-पन्ना स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के भतीजे सरदार किरणजीत सिंह संधू द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। आर्य कन्या इंटर कालेज खालापार की शिक्षिका प्रमिला तिवारी, सविता, प्रियंका कश्यप आदि ने वंदेमातरम गाया। सब इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस गारद ने शहीदों को सशस्त्र सलामी देकर नमन किया। श्याम लाल बंसल एवं जयनाथ शर्मा ने 10 मई और शहीद स्मारक के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसके लिए कॉलेज स्तर पर प्रत्येक माह कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल और डॉ. वीरेंद्र आजम ने आजादी के आंदोलन में सहारनपुर की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनपद में अंग्रेज हुकूमत द्वारा तीन स्थानों पर आजादी के दीवानों को फांसी पर लटकाया गया था। लेकिन इससे आंदोलन कमजोर नहीं हुआ बल्कि अंग्रेजों की इस करतूत से लोगों में आजादी के प्रति और जोश पैदा हुआ। पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, नगर विधायक संजय गर्ग, शीतल टंडन, मनीष कालड़ा, वासुदेव शर्मा निर्मोही, डॉ. महेश शर्मा, राकेश मोहन शर्मा, सुभाष कुमार, संजय कुमार और पंडित मोहनलाल आदि ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed