{"_id":"5af346ff4f1c1b9c098b90d2","slug":"201525892863-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की छत पर खड़े बालक की एचटी लाइन के तारों से टकराने पर करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की छत पर खड़े बालक की एचटी लाइन के तारों से टकराने पर करंट लगने से मौत
Updated Thu, 10 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। बारात में जाने वाली बस की छत पर खड़े बालक की एचटी लाइन से टकराने से मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
बुधवार को सुल्तानपुर के मोहल्ला खेड़ेवाला में यशपाल बाल्मीकि के लड़के की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए यशपाल के रिश्तेदार चालाकपुर गांव निवासी शीशपाल परिवार सहित भात देने पहुंचा था। घुड़चढ़ी के बाद बारात दतौली रांघड़ जाने के लिए तैयार थी। बस अहाड़ी रोड पर खड़ी हुई थी। शीशपाल का 12 वर्षीय पुत्र मोनू बस में बैठने के बजाय बस की छत पर खड़ा हो गया। बस के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही थी। मोनू बिजली के तारों से टकरा गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोनू की मौत से शादी समारोह में मातम छा गया। केवल कुछ ही लोग बारात लेकर दतौली रांघड़ गए। मोनू के परिजन उसके शव को लेकर गांव चालाकपुर चले गए। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।