फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दीन की रोशनी में जिंदगी बसर करें मुसलमान

दीन की रोशनी में जिंदगी बसर करें मुसलमान

Fri, 20 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दीन की रोशनी में जिंदगी बसर करें मुसलमान
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर स्थित मदरसा जामिया अब्दुल करीम इस्लामिक में बृहस्पतिवार को वार्षिक जलसा आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि हमें दीन की रोशनी में जिंदगी बरस करनी चाहिए। कलाम ए पाक की तिलावत से हर घर महफूज रहता है और अल्लाह की बरकत नाजिल होती है।
विज्ञापन

जलसे को खिताब करते हुए मौलाना साजिद ने कहा कि घरों में कलाम ए पाक की तिलावत करने से बरकत होने के साथ ही घर हर बला महफूज रहता है। जामिया अब्दुल करीम इस्लामिक स्कूल में कलाम ए पाक नाजरा पूरा करने वाले 19 बच्चों की दस्तारबंदी के मौके पर वार्षिक जलसा आयोजित किया गया। जलसे में अपने बयान के दौरान मौलाना साजिद ने कहा कि कलाम ए पाक मुसलमानों के पास अल्लाह की दी हुई वह दौलत है, जिसका मुकाबला दुनिया की कोई चीज नहीं कर सकती, इसलिए अपने घरों में हमें कलाम ए पाक की तिलावत करनी चाहिए। कलाम ए पाक की तिलावत करने से घरों में जहां खुदा की बरकत नाजिल होती है, वहीं वह घर जिसमें तिलावत हो दुनिया की हर बला से महफूज रहता है। दस्तारबंदी मौलाना मुशर्रफ अली व मदरसा फैजुल उलूम के नाजिम मौलाना सईद अहमद द्वारा पगड़ी बांधकर कराई गई। कलाम ए पाक पूरा करने वाले छात्रों में मोहम्मद शादाबा, मोहम्मद आजम, परवेज आलम, खालिक, अब्दुल बासित, समीर, सावेज, अलताफ, अनस, आजम, तोय्यब, अबुजर, शीबा, समरीन, शमां, मंतशा, सानिया, तमन्ना व नगमा आदि शामिल रहे। इसके अलावा जलसे में हाजी फुरकान, हाफिज यूसुफ , मास्टर मुख्तार अली व मेंहदी हसन आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed