फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निजी आईटीआई संचालकों का प्रदर्शन

निजी आईटीआई संचालकों का प्रदर्शन

Tue, 13 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
निजी आईटीआई संचालकों का प्रदर्शन
फीस को लेकर निजी आईटीआई संचालकों का प्रदर्शन
विज्ञापन


सहारनपुर। आईटीआई की फीस कम किए जाने से निजी आईटीआई संचालकों में नाराजगी है। उत्तर प्रदेश प्राइवेट आईटीआई एसोसिएशन से जुड़े आईटीआई संचालकों ने मंगलवार को राजकीय आईटीआई दिल्ली रोड पर धरना और प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर फीस कम करने के फैसले को वापस लेने की मांग की गई।

राजकीय आईटीआई में आयोजित धरने की अध्यक्षता राजेंद्र चौहान ने की। डॉ. अशोक मलिक ने राज्य सरकार पर केंद्र सरकार के आदेश के विपरीत काम करने का आरोप लगाया। 29 दिसंबर 2014 के आदेशों के खिलाफ शिक्षा निदेशक ने नौ मार्च 2018 को नया आदेश जारी किया है। इसमें आईटीआई की निर्धारित फीस को बेहद कम कर दिया है। इससे निजी आईटीआई को चला पाना संभव नहीं रहेगा। उन्होंने निदेशक के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग प्रदेश सरकार से की। एडवोकेट राजेंद्र चौहान और सोनवीर ने कहा कि निजी आईटीआई पर कम फीस का असर पड़ने से आठ हजार प्राइवेट आईटीआई के करीब ढाई लाख प्रशिक्षणार्थियों के भविष्य पर संकट आएगा। धरने में पंकज सैनी, नजम उस्मानी, सलामत खान, मनोज चौधरी, नाथीराम रोहिला, सीपी सिंह, पंकज कांबोज, समयपाल चौधरी, शक्ति यादव, रमन भारती, नौशाद अहमद, शुभम कुमार, इकराम राठी, विक्रांत सैनी, वाजिद अली, तोहिद आलम, समीर मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed