{"_id":"5a78af184f1c1bff388b6926","slug":"201517858584-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम प्रवर्तन अधिकारी को देखकर भाग खड़े हुए दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम प्रवर्तन अधिकारी को देखकर भाग खड़े हुए दुकानदार
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बाजार की साप्ताहिक छुट्टी के दौरान सोमवार को बाजार में पहुंचे श्रम प्रवर्तन अधिकारी को देखकर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। दुकानदार दुकानों के शटर बंद कर भाग खड़े हुए।
बता दें कि नगर में बाजारों का सोमवार को साप्ताहिक अवकाश निर्धारित है। लेकिन यहां छुट्टी के दिन भी पूरा बाजार अन्य दिनों की तरह से खुला रहता है। सोमवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष त्रिपाठी अचानक से बाजार में पहुंचे तो वहां अफरातफरी मच गई। दुकानदार दुकानों को बंद कर भाग निकले। संतोष त्रिपाठी ने बाजार का भ्रमण कर दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने साप्ताहिक छुट्टी का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। भ्रमण के दौरान एक दर्जन दुकानदारों को चिह्नित किया गया। इस दौरान उनके साथ पुलिस बल भी रहा।