{"_id":"5a70c0a44f1c1b81268b75db","slug":"201517338788-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में टपरी रोड पर अज्ञात वाहन ने रूपड़ी जुनारदार निवासी साइकिल सवार को कुचल दिया। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना नागल के गांव रूपड़ी जुनारदार निवासी कृष्णपाल (45 वर्ष) पुत्र खिलेराम मंगलवार की सुबह साइकिल पर शहर की तरफ आ रहे थे। जब वे देहात कोतवाली क्षेत्र में टपरी के निकट पहुंचे उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन कृष्णपाल को कुचलता हुआ फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कृष्णपाल को को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।