फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध निर्माण करने वालों से सख्ती से निपटें : डीएम

अवैध निर्माण करने वालों से सख्ती से निपटें : डीएम

Sat, 13 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण करने वालों से सख्ती से निपटें : डीएम
सहारनपुर। डीएम ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को अवैध निर्माण करने वालों के साथ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए। वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम पीके पांडेय ने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाए। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने में कोई पक्षपात ना करें और ना ही कोई दबाव मानें। शहरी क्षेत्र में बनाई गई अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में तेजी लाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों के नक्शे कार्यालय में लंबित हैं उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। अवैध निर्माण के नाम पर किसी निर्दोष के साथ अन्याय ना होने पाए। अधिकारियों ने डीएम को बताया कि 152 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं, जिनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएम ने कहा कि जिनका सीमांकन किया गया है उनको नियमित सत्यापन करा लिया जाए। उन्होंने कहा एडीएमएफ से कहा कि जब आप अवैध निर्माण ध्वस्त कराने जाएं तो आपके पास प्रॉपर रिकार्ड होना चाहिए। एसडीएम सदर संगीता ने बताया कि कुछ एसडीए के नक्शे स्वीकृत है, उनकी जांच की जा रही है। बैठक में एडीएम-वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed