{"_id":"5a53b3c94f1c1b3f428b49f5","slug":"201515434953-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाईफाई इंटरनेट सेवा से जुड़ेगा बेहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाईफाई इंटरनेट सेवा से जुड़ेगा बेहट
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में बोर्ड ने कस्बे को वाईफाई इंटरनेट सेवा प्रदान करने के साथ ही मुख्य चौराहों एवं मेन बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। स्वच्छता को लेकर कस्बे में 13 कमेटियों का गठन किया गया, जो नगरवासियों को जागरूक करने के साथ ही उनकी समस्या को हल कराने में भी सहयोग प्रदान करेगी। इसके अलावा मोबाइल ट्रांसफार्मर, स्वचालित शौचालय, हाईवें के दोनों ओर स्ट्रीट लाइटें सहित 16 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित बोर्ड की बैठक में चेयरमैन अब्दुल रहमान उर्फ शालू ने बोर्ड से विकास के मुद्दे पर चर्चा की और व्यापारी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि वह पॉलीथीन का प्रयोग कम से कम करें, ताकि कस्बे को स्वच्छ रखा जा सके। नवनिर्वाचित बोर्ड के सभी सभासदों ने अपने वार्डों की समस्या को रखते हुए समाधान की बात कहीं। पहली बैठक में कस्बे के लिए कस्बे को वाईफाई इंटरनेट सेवा प्रदान करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसकी शुरूआत कस्बे के गांधी चौक से की जाएगी। इस पर सभी ने अपनी सहमति जताई। इसके अलावा कस्बे में सुरक्षा के मद्देनजर मैन बाजार, मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के प्रस्ताव को भी पारित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कस्बे में 120 डस्टविन लगाई जाएंगी, नीली डस्टविन में सूखा तथा हरे में गीला कूड़ा डाला जाएगा। 14वें वित्तीय आयोग से प्राप्त बजट से कस्बे में सीसी रोड, नाला निर्माण, हाईवे पर आनंदबाग से लेकर बिजली घर तक दोनों ओर स्ट्रीट लाइटें, तहसील, प्राइवेट बस स्टैड, शाकंभरी देवी तिराहे पर यात्रियों के लिए बेंच, मोबाइल ट्रांसफार्मर, स्वचालित शौचालय, एंबुलेंस, सोलर लाईटें, विद्युत व्यवस्था के लिए मिनी हैड्रो सीडी, कूड़ा ट्राली क्रय करने, आनंदबाग में प्रस्तावित बारात घर का निर्माण करना, सफाई कर्मचारियों के लिए गर्म वर्दी, जैकेट, मास्क, दस्ताने आदि, नगर में कूड़ा निस्तारण हेतु 15 बीघा जमीन का क्रय करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है। बैठक में अधिशासी अधिकारी राजेश जैन, सभासद सावित्री, विजय कुमार, शाईना, रविकांत, आरिफ नबी, सलीम, रिहाना प्रवीण, सरवत रूही, आरिफ मंसूर, फराज अहमद, सायदा उर्फ शहीदा, हेमंत जैन मौजूद रहे।