फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कड़ी मेहनत व नियमित अध्ययन से ही लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं छात्र

कड़ी मेहनत व नियमित अध्ययन से ही लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं छात्र

Mon, 08 Jan 2018 11:38 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
कड़ी मेहनत व नियमित अध्ययन से ही लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं छात्र
त्यागी सभा ने 37 मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बाबूराम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में त्यागी सभा के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में त्यागी समाज के 10 वीं व 12 वीं कक्षा के 37 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता राजकुमार त्यागी, भाजपा के सहारनपुर प्रभारी देवव्रत त्यागी और पूर्व सीएमओ भूपेश्वर त्यागी ने कहा कि कड़ी मेहनत और नियमित अध्ययन से ही छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने त्यागी समाज के लोगों से बेटों की तरह बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। पावर कारपोरेशन के एसडीओ अमित त्यागी, संरक्षक जसबीर त्यागी, जनार्दन त्यागी और बीरबल भारद्वाज आदि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा 12वीं कक्षा के 25 और 10वीं कक्षा के 12 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता सुभाष चंद त्यागी व संचालन अमरीश त्यागी ने किया। इस मौके पर विपिन त्यागी, आदेश त्यागी, विनय त्यागी, विनोद त्यागी, राजपाल त्यागी, सुशील त्यागी, सतेंद्र त्यागी, संजीव त्यागी, विक्की त्यागी, ब्रजभूषण त्यागी, अरुण त्यागी, राकेश त्यागी, विशेष त्यागी, नीरज त्यागी, अनुज त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, जनेश्वर त्यागी, यशपाल त्यागी, मदन त्यागी, श्यामवीर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed