फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   क्रेडिट पर खाद, बीज नहीं मिलने पर रोष जताया

क्रेडिट पर खाद, बीज नहीं मिलने पर रोष जताया

Wed, 22 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
क्रेडिट पर खाद, बीज नहीं मिलने पर रोष जताया
सहारनपुर। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि किसानों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। जिले में सहकारी समितियों में किसानों को क्रेडिट पर खाद एवं बीज नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाकियू किसानों के उत्पीड़न को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत निगम के अधिकारी किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराकर उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाकियू की किसान पंचायत नागल विकास खंड के गांव बसेड़ा में 12 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। बैठक के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने शासन के निर्देशानुसार गन्ना मूल्य भुगतान कराने, सामान्य प्रजाति के गन्ने की खरीद शुरू कराने, मुजफ्फरनगर से गागलहेड़ी तक बन रही फोर लेन सड़क पर गांव साधारणसिर, नागल मेन चौराहे पर अंडरपास बनाने आदि की मांग की। उन्होंने किसानों को निजी कार्यों के लिए रेत, बजरी, कोरसेंट आदि की उपलब्ध कराने, गन्ना समिति में किसानों के वारिस सदस्यों की पर्चियां जल्द शुरू कराने सहित अन्य मांग की। अशोक कुमार, मुकेश तोमर, मेवाराम, अमीर हैदर जैदी, महीपाल, सरदार मनमोहन सिंह, अरुण राणा, घनश्याम राणा, जगपाल सिंह, रामकुमार प्रधान, संजील, प्रदीप ठाकुर, सेवाराम, बृजपाल, डॉ. राजवीर सिंह, प्रवीण कुमार, ओमप्रकाश, जहांगीर, भूपेंद्र त्यागी, केहर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed