{"_id":"5a10862c4f1c1b6d548bddff","slug":"201511032364-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों में अवरोध से व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों में अवरोध से व्यापारी परेशान
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण कार्यों में अवरोध से व्यापारी परेशान
सहारनपुर। रेत, रोड़ी, बजरी आदि उपलब्ध नहीं होने से नाराज पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी पीके पांडे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यह सामग्री नहीं मिलने से न सिर्फ व्यापारी परेशान है बल्कि श्रमिकों को भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जनपद के विकास कार्य भी ठप पड़े हैं। उन्होंने खनन का परिवहन खोलने की मांग की है।
ज्ञापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने कहा कि खनन बंद होने से जिले में हजारों पर परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक एनजीटी ने खनन पर रोक लगा रखी है। तब तक इसके परिवहन को खोल दिया जाए। उन्होंने कहा कि खनन सामग्री के अभाव में टपरी मार्ग जीर्णशीर्ण अवस्था में है। उन्होंने इस मार्ग पर भारी परिवहन के लिए रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि खनन बंद होने के चलते जिले में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पडे हैं। युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विवेक चावला, जिला महामंत्री विवेक शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निधि जैन, प्रदीप तंवर, अचल गोयल, अतुल माहेश्वरी, रमेश गुलाटी, आमोद कुमार, सचिन गुप्ता, हर्ष पोद्दार आदि रहे।