फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आंगनबाड़ियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

आंगनबाड़ियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Wed, 15 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने दी कलमबंद हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश की चार लाख आंगनबाड़ियाें एवं सहायिकाएं अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चली जाएंगी।

एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि आंगनबाड़ियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाये। आंगनबाड़ियों एवं सहायिकाओं को 200 रुपये एवं 100 रुपये की वृद्वि प्रतिवर्ष दी जाए। योग्यता के अनुसार प्राथमिक पाठशाला में नौकरियों में समायोजन की छूट कर कोटा दिया जाए। जून में एक माह का अवकाश दिया जाए। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के परियोजना में मानदेय रोकने एवं मनमाने ढंग सेे काटना बंद किया जाए। कई-कई वर्षो से एक ही जिले एवं परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले किए जाएं। इस मौके पर जिला महामंत्री पूनम शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष गीता शर्मा, साधना, सरिता, पूजा सैनी, राकेश रानी, मायादेवी, सपना देवी, मंजु रानी, ब्रिजेश सैनी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed