फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निकाय चुनाव में बढ़ गया सरसावा पालिका का राजस्व

निकाय चुनाव में बढ़ गया सरसावा पालिका का राजस्व

Fri, 10 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में बढ़ गया सरसावा पालिका का राजस्व
निकाय चुनाव में बढ़ गया सरसावा पालिका का राजस्व
विज्ञापन


सरसावा। नगर निकाय चुनाव के चलते नगर पालिका के राजस्व में एकाएक भारी बढ़ोत्तरी हुई है। सरसावा पालिका के बकाया कर में बीते चार दिन में ही करीब 10 लाख रुपये की रिकवरी हो चुकी है। यह और अधिक बढने की संभावना है।
दरअसल पालिका के अध्यक्ष तथा सभासद का चुनाव लड़ने के लिये प्रत्याशी पर पालिका किसी भी प्रकार देय नहीं होना चाहिए। पालिका का चुनाव लड़ने के लिये नामांकन प्रपत्र में नगर पालिका का बकाये का अनापत्ति प्रमाणपत्र लगाना अनिवार्य है। इस कारण चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार पालिका के चक्कर लगा रहे हैं। वे सभी पुराने देयकों को चुकता कर एनओसी ले रहे हैं। ऐसे में अचानक पालिका की आय में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

पालिका हर माह औसतन करीब तीन लाख रुपये की राजस्व वसूली रहती है। लेकिन बीते चार दिन में ही करीब 10 लाख रुपये के राजस्व की वसूली हो गई है। नगर में ऐसे कई लोग है जिन पर कई साल से पालिका के हजारों रुपये भवन तथा जलकर के रूप में बकाया हैं। लेकिन उन्होंने कभी पालिका का पैसा जमा करने की जहमत नहीं उठाई। अब चुनाव में भागेदारी करने के लिए मजबूरन उन्हें पालिका का बकाया जमा करना पड़ा। बृहस्पतिवार को भी नगर पालिका कार्यालय में बकाया देय जमा करने वालों की भारी भीड़ रही। इस बारे में अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि अभी नामांकन करने अंतिम तारीख तक और राजस्व वसूली होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed