फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रावण-अंगद संवाद पर तालियों से गूंजे रामलीला पंडाल

रावण-अंगद संवाद पर तालियों से गूंजे रामलीला पंडाल

Thu, 28 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
रावण-अंगद संवाद पर तालियों से गूंजे रामलीला पंडाल
सहारनपुर। शहर में चल रही विभिन्न श्री रामलीलाओं में रावण-अंगद संवाद का मनोहारी मंचन किया गया। कलाकारों के बेहतरीन अभिनय पर रामलीला पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे। श्री रामलीला मंचन देखने के लिए रामलीलाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी कपिल विहार में विभीषण शरणागत और रावण-अंगद संवाद लीला का उद्घाटन सेवानिवृत्त मेजर सेवाराम भारती ने किया। महेंद्र शर्मा के निर्देशन में श्री राम का अभिनय गिरीश, लक्ष्मण का आजेत सिंह, सीता का वासु, हनुमान का रवि कुमार, अंगद का सन्नी सैनी, नल-नील का आवि भारद्वाज, रावण का जगदीश कन्नौजिया, मेघनाथ का सोनू, जामवंत का मानू ने किया। प्रवीन गर्ग, राजेश कुमार, राजकुमार गुप्ता, विपिन शर्मा, हरीश गर्ग, विनोद सिंह मौजूद रहे। उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर रावण-अंगद संवाद और सेतु बंधन की लीला देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। श्री राम की आरती रमेश धवन, सुभाष चावला, अनिल बहल, कंवलजीत सिंह ने उतारी। संगीत निर्देशन अनिल धवन, मंच संचालन रवि जुनेजा, निर्देशन पंकज बजाज व यशपाल त्रेहन ने किया। सभी कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया। श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति गुरुद्वारा रोड पर रावण-अंगद संवाद की लीला का उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा और चीफ वार्डन राजेश जैन ने किया। प्रधान गौरव चौधरी, संस्थापक पंडित अवधेश, राकेश छाबड़ा, दीपक खन्ना, संगम अरोड़ा, जय कालड़ा, संदीप भाटिया आदि मौजूद रहे। भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में सेतु बांध व रावण-अंगद संवाद का मंचन हुआ। राम का रोल नितिन वालिया, लक्ष्मण का अभिषेक अरोड़ा, सीता का निधि, हनुमान का गगनदीप, रावण सुनील रतन, अंगद का तुषार मारवाह, मेघनाथ सुरेंद्र काका, विभीषण का डीके जादौन ने किया। अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर मोघा, मुख्य संरक्षक अशोक छाबड़ा, महेंद्र कंसल, संजय मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में रावण-अंगद संवाद और लंका दहन की लीला दिखाई गई। हनुमान को हताश व निराश देखकर जामवंत द्वारा उनकी शक्ति का अहसास कराने का दृश्य प्रभावशाली रहा। अभिषेक वर्मा ने राम, अभय प्रताप ने लखन, आंकाक्षा वर्मा ने सीता, वंदना ने मंदोदरी, दीपक मल्होत्रा ने रावण, सुशील भारद्वाज ने हनुमान, मुकेश ने अक्षय का रोल किया। प्रधान जोगेंद्र कुमार, गुरमीत सिंह, विकास शर्मा, अमित, सचिन, सुभाष चावला शामिल रहे। भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंनगर में रावण-अंगद संवाद व सेतु बांध लीला का उद्घाटन कांग्रेस नेता प्रवीण चौधरी ने किया। श्री राम का अभिनय सरदार रमन सिंह धीर, लक्ष्मण का विपिन रूहेला, हनुमान का सन्नी दीक्षित, रावण का अली अहमद, अंगद का मनीष कुमार, मेघनाथ का रोल विशाल ने किया। संयोजक नरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष सरदार सर्वजीत सिंह धीर, महामंत्री वरूण शर्मा, जगमोहन प्रजापति मौजूद रहे। श्री नवयुवक रामलीला कमेटी हकीकतनगर में लंका दहन का मंचन हुआ। हनुमान के किरदार में विनय कपूर और रावण के अभिनय में सतीश कलड़ा ने उत्कृष्ट अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधान विक्की पाहवा, प्रदीप पाहवा, अमित सेठी, सुभाष, मंजीत सिंह, अशोक वोहरा, चांद भारती, मोनू कुमार, राहुल, जतिन, विनय मौजूद रहे। मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में शबरी लीला और बाली वध का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि हेमंत अरोड़ा व डीके बंसल रहे। दीपक रहेजा, संचित अरोड़ा, विशाल, संदीप रावत मौजूद रहे। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा बेहट बस स्टैंड के निकट आयोजित लीला में अशोक वाटिका व लंका दहन का मंचन किया गया। प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माइदयाल सिंह मित्तल, विभोर जिंदल, संजय कर्णवाल, राकेश मित्तल, अमित सिंघल, कुलदीप अग्रवाल, राजकुमार राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन


सारथी बनने पर नवीन को किया सम्मानित
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी नवीन मक्कड़ को दशहरा महोत्सव पर श्री राम-कृष्ण नाटक क्लब जुबली पार्क द्वारा प्रभु श्री राम के रथ का सारथी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान राधेश्याम नारंग, वीरेंद्र कुमार बहल, दीपक जैन, रम्मी धवन, पंकज कालड़ा, मुकेश सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed