फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रेलवे स्टेशन पर बिजिलेंस एवं बड़ौदा हाउस की टीम का छापा

रेलवे स्टेशन पर बिजिलेंस एवं बड़ौदा हाउस की टीम का छापा

Wed, 27 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बिजिलेंस एवं बड़ौदा हाउस की टीम का छापा
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस एवं बड़ौदा हाउस नई दिल्ली की टीम ने रेलवे स्टेशन पर छापामार कार्रवाई की। टीम के स्टेशन पर छापा लगते ही भगदड़ मच गई। रेलवे कर्मचारियों में भी खलबली मच गई। टीम ने ट्रेनों में चेकिंग की।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अनियमितताएं, अव्यवस्था एवं अवैध ठेकेदारों के कब्जे का मामला उजागर होने के बाद से रेलवे अधिकारियों में खलबली मची हुई है। एक के बाद एक टीमें सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही हैं। ट्रैक के साथ हो रही छेड़छाड़, रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था और कुछ प्राइवेट ठेकेदारों द्वारा अवैध वेंडरों से घटिया खाद्य पदार्थ बिकवाए जाने के मामले को लेकर अधिकारियों की टीमों ने सहारनपुर स्टेशन पर गोपनीय तरीके से चेकिंग करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को विजिलेंस और रेलवे की बड़ौदा हाउस की टीमें सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जिससे स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति बन गई। कुछ वेंडर तो अपना सामान छोड़कर ही भाग खड़े हुए। एक टीम ने आने जाने वाली ट्रेनों में जाकर चेकिंग शुरू कर दी। जिस पर कुछ वेंडर ट्रेन का टिकट लेकर स्टेशन पर पहुंच गए और ट्रेन आते ही सामान लेकर बिक्री के लिए ट्रेनों में चढ़ गए। इस दौरान टीम ने 10 लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन

टीम में शामिल अधिकारियों ने रेलवे टिकट विंडो, आरक्षण विंडो, पूछताछ केंद्र समेत सभी विभागों पर पहुंचकर व्यवस्था देखी। अधिकारियों को देख कर्मचारी सतर्क रहे। अधिकारियों ने यात्रियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि विजिलेंस और बड़ौदा हाउस की टीमें रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग कर रहीं हैं। टीम ने कई अवैध वेंडरों एवं वैध वेंडरों के पास पर्याप्त कागज न होने के चलते पकड़ा है।

स्टेशन अधीक्षक को नहीं दी गई जानकारी
विजिलेंस की टीम और बड़ौदा हाउस की टीम के आने की जानकारी वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक तक को नहीं दी गई। रेलवे विभाग के सूत्रों के अनुसार टीम के आने की सूचना स्टेशन पर पहले ही पहुंच रही है। जिससे अवैध कार्य करने वाले लोग टीम के आने से पहले ही स्टेशन से भाग जाते हैं। इसलिए टीम के आने की जानकारी एसएस शिवपाल सिंह को भी नहीं दी गई। फिर भी टीम के आने से पहले रेलवे स्टेशन पर सूचना पहुंच गई और लोग पहले ही भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed