{"_id":"59c16d744f1c1bdd148b45b5","slug":"201505848692-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में ढमोला पुल के निकट तेज गति से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्राम मोहम्मदपुर माफी के मोहल्ला विजय कॉलोनी निवासी मुकेश राणा (42 वर्ष) सुबह स्कूटी से किसी कार्य से जा रहा था। जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के निकट स्थित ढमोला पुल के पास पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक मुकेश को कुचलता हुआ आगे निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक राजेश निवासी नानौता को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि मुकेश राणा ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।