{"_id":"59b836bd4f1c1b1b0e8b45bb","slug":"201505244861-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकंभरी मेले की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाकंभरी मेले की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकंभरी मेले की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में मेला शाकंभरी देवी में लगने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मेले की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। यात्रियों की सुविधा, ठहरने व शौचालयों आदि की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। मेले में यात्रियों को दर्शन करने में परेशानी नहीं हो। उन्होंने पीडब्लूडी के नोडल अधिकारी से कहा कि नवरात्रि से पहले सड़के गड्ढामुक्त होनी चाहिए और सहारनपुर से शाकंभरी देवी तक सभी सड़कें गड्ढामुक्त हो जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने बताया परिवहन विभाग की 20 बसें चलायी जाएंगी जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि मेले में बिजली की कमी नहीं आएगी। वाहनों की पार्किंग के लिए सुचारु रुप से व्यवस्था होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने डीएसओ को निर्देश दिए कि मिट्टी के तेल की जो दुकानें लग रही है सभी दुकानों के रेट फिक्स होने होने चाहिए। उन्होंने जल निगम को पाइप लाइन बिछाकर और आवश्यकतानुसार टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग सभी विभागों को कोआर्डिनेट करेंगे। जिलाधिकारी ने सीएमओ को चिन्हित स्थानों पर टैम्परेरी हास्पिटल व एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएमई एसके दूबे, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, एसएसपी बबलू कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।