फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अमर उजाला का स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम कल

अमर उजाला का स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम कल

Wed, 30 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला का स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम कल
सहारनपुर। समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के मकसद से उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से अमर उजाला स्वच्छता जागरूकता पहल नाम से प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में सहारनपुर में यह कार्यक्रम कल यानी 31 अगस्त को निर्धारित किया गया है, जो जनमंच प्रेक्षागृह में दोपहर 12 बजे से होगा।
विज्ञापन

मंडल स्तर के इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन कमिश्नर दीपक अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम में एक ओर जहां अधिकारी और शहर के गणमान्य लोग स्वच्छता पर अपनी बात रखेंगे। वहीं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के लिए स्कूलों को भी आमंत्रित किया गया है, जिनके बच्चे नृत्य, नाटिका और अन्य कला के माध्यम से स्वच्छता, देशभक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नारी सुरक्षा पर अपनी प्रस्तुति देंगे। अमर उजाला हमेशा से समाज और जनहित के कार्यों का आयोजन करता रहा है। पिछले अनेक वर्षों से नारी सम्मान, मेधावी छात्र सम्मान, छात्रवृत्ति वितरण, रक्तदान शिविर, रूपांतरण क्लब जैसी अनेक गतिविधियां कराकर समाज में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता रहा है। स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम को आयोजित करने का मकसद देश और समाज को गंदगी से मुक्त बनाना है और यह कार्य एक-एक नागरिक के जागरूक हुए बिना संभव नहीं है। अमर उजाला की इस पहल का हिस्सा आप भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed