{"_id":"5991f2264f1c1b72398b4617","slug":"201502736934-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर की घटना पर मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर की घटना पर मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर की घटना पर मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा
सहारनपुर। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज की घटना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार मानते हुए कांग्रेसियों ने उनके इस्तीफे की मांग की है। घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मौन धरना देते हुए सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने के आरोप लगाए।
जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि यह सरकारी तंत्र की लापरवाही का ऐसा उदाहरण है, जिसने कई परिवारों के भविष्य को उजाड़ा है। आज हर इंसान घटना से आहत है। मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद और पूर्व विधायक चमनलाल चमन ने घटना को प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता की उपज करार दिया। धरने में प्रवीण चौधरी, इमरान कुरैशी, संजय वालिया, नसीब खान, गुलफाम अंसारी, चौधर मुजफ्फर अली, कमर अली, डॉ. दिलशाद, तौसीफ, नासिर अली, अरशद खान, राकेश वर्मा, महेंद्र सिंह, संदीप कुमार, सलीम अहमद, चंद्रभान, गुलशेर अलवी, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।