{"_id":"5991f1f94f1c1b0a2b8b4673","slug":"201502736889-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में प्री असौजी गन्ना बुवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में प्री असौजी गन्ना बुवाई शुरू
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। असौजी गन्ना बुवाई के परिणामों से उत्साहित जिले के किसानों ने प्री असौजी गन्ना बुवाई शुुुरू कर दी है। अब तक जिले में करीब तीन हेक्टेयर में गन्ना बुवाई हो चुकी है। इसमें से दो हेक्टेयर गन्ना गांव नन्हेड़ा और एक हेक्टेयर गन्ना बुवाई गांव गांगनौली में हुई है।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि असौजी गन्ना की उत्पादकता से उत्साहित किसानों और चीनी मिल प्रबंधन ने इस बार सितंबर की बजाय अगस्त महीने में ही गन्ना बुुवाई शुरू करा दी है। जबकि असौजी गन्ना बुवाई का समय सितंबर-अक्तूबर है। उन्होंने बताया कि पहाड़ की तलहड़ी में होने के कारण जिले में अक्तूबर में रात का तापमान काफी कम हो जाता है इसलिए असौजी बुवाई के लिए सितंबर महीना ज्यादा फायदेमंद रहता है। उन्होंने बताया कि इस बार असौजी गन्ने का ट्रेंच विधि से 5 फीट की दूरी पर बोया जा रहा है। इसमें शत प्रतिशत सह फसली भी कराई जाएगी।
प्रवेश ब्लाक अध्यक्ष नामित
सहारनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता, बालेश सैनी एवं ममता गुप्ता ने गांव हलालपुर में आयोजित बैठक में प्रवेश गोयल को ब्लाक पुंवारका का अध्यक्ष नामित किया है।