फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कम नहीं हो रही चोटी कटने की अफवाहें

कम नहीं हो रही चोटी कटने की अफवाहें

Sun, 13 Aug 2017 01:53 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
कम नहीं हो रही चोटी कटने की अफवाहें
कम नहीं हो रही चोटी कटने की अफवाहें
विज्ञापन

नानौता/ बड़गांव/गंगोह (सहारनपुर)। जिले में चोटी कटने की अफवाहों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद दूसरे गांवों में चोटी कटने की अफवाहें उड़ रही हैं। शनिवार को भी अलग-अलग गांवों में चोटी कटने की छह घटनाओं की चर्चा रही। पुलिस का कहना है कि ज्यादातर मामले काल्पनिक ही हैं।
थाना नानौता क्षेत्र के गांव काशीपुर और ओलरी में शुक्रवार देर शाम एक युवती और महिला की चोटी कटने की बात कही गई। काशीपुर निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री डिंपल देर शाम घर के आंगन में चारपाई पर लेटी हुई थी, जबकि घर के सभी सदस्य अन्य दूसरे कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान युवती डिंपल जोर से चिल्लाई। इस पर परिजन उसके पास पहुंचे तो देखा उसकी चोटी कटी थी। युवती सिर और शरीर में दर्द की शिकायत बता रही है। गांव ओलरी में 36 वर्षीय महिला रविता देवी देर शाम चोटी कटने के बाद परेशान है।
विज्ञापन

बड़गांव के नूनाबड़ी निवासी तिलकू राम की पचास वर्षीय पत्नि केशो दोपहर में अपने मकान में सोयी हुयी थी। उसने बताया कि अचानक ही वह नींद से जगी तो उसकी चोटी चारपाई पर कटी मिली। अंबेहटा मोहन में शुक्रवार को हमीद पुत्र सुक्का के यहां रिस्तेदारी में आयी बहेडी निवासी महिला ने भी सुबह के वक्त अपनी चोटी कटने की बात कही। रात में शहीद की पत्नी नफीमा ने भी सोते समय अपनी चोटी कटने की बात बताई। हैरत की बात यह है कि वे इस बात का कोई जवाब नहीं दे पा रही कि चोटी काटने से किसी को क्या हासिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह के गांव फतेहपुर निवासी बिल्किशा शनिवार दोपहर घर में काम कर रही थी। परिजनों के अनुसार इसी बीच उसकी चोटी काट ली गई। बताया गया कि उसे पहले काला कुत्ता दिखाई दिया फिर उसे चक्कर आया। चोटी कट जाने के बाद वह बेहोश होकर चारपाई पर गिर पड़ी। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed