{"_id":"597e28344f1c1b9b508b46a9","slug":"201501440052-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान दिलवाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान दिलवाए सरकार
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान दिलवाए सरकार
देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि योगी सरकार में ऊपर का भ्रष्टाचार तो बंद हो गया लेकिन नौकरशाही का बढ़ गया है। इस कारण जनता में सरकार के प्रति रोष है।
रविवार को रामनगर (चिराऊं) में किसानों की बैठक में त्यागी ने कहा कि सीएम की सख्ती के बावजूद अफसरों और कर्मचारियों की मनमानी जारी है। उनके चलते ही विभागों में उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। प्रांतीय महामंत्री हरवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश की कई चीनी मिलों ने अब तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। सरकार को चाहिए वह चीनी मिलों पर दबाव बनाकर किसानों को उनका बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान दिलवाए। किसानों ने क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की गई। इस मौके पर अमरनाथ धीमान, मुकेश त्यागी, सोमपाल, राजपाल सिंह, यशपाल त्यागी, खचेड़ू सिंह आदि मौजूद रहे।