{"_id":"5967c5764f1c1b0d4e8b45a4","slug":"201499972982-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर फंसने से रात भर वन-वे रहा दून हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर फंसने से रात भर वन-वे रहा दून हाईवे
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण बुधवार को पूरा दिन दून हाईवे बंद रहा और रात में सात बजे मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया। लेकिन इसके बाद रात में ही एक कंटेनर फंसने के कारण यह मार्ग वन-वे हो गया। पूरी रात यहां से वाहनों को रुक-रुककर निकालना पड़ा। सूचना के बाद सुबह पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर को हटवाकर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सुचारु कराया।
बता दें कि बुधवार को भूस्खलन होने के बाद दिन भर देहरादून-छुटमलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा रहा था। शाम सात बजे पहाड़ी से आया मलबा हटवा कर पुलिस ने मार्ग पर आवागमन सुचारु कराया था। रात 11 बजे भुस्खलन वाली जगह पड़े कुछ मलबे में छुटमलपुर की ओर से औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई जा रहा एक कैंटर फंस गया। जिससे वहां रास्ता तंग हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रात में भारी वाहनों को इस मार्ग पर रोक दिया जबकि कार और अन्य सवारी गाड़ियों का यहां से निकलना जारी रहा। कैंटर फंसने वाली जगह से यातायात रात भर वन-वे रहा। सुबह नौ बजे थाना बिहारीगढ़ पुलिस क्रेन लेकर मौके पर पहुंची और कैंटर को निकलवाकर साईड में कराया। इसके बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों के लिए आवागमन सुचारु हो सका। बता दें कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्ट हो गया है और इस मार्ग पर वाहनों का बोझ बढ़ गया है।
क्षेत्रीय लोगों और दैनिक यात्रियों ने बरसात के मौसम के मद्देनजर कभी भी पहाड़ी खिसकने की आशंका के चलते लोनिवि के कर्मचारियों को जेसीबी मशीनों के साथ शिवालिक पहाड़ियों में संवेदनशील प्वाइंटों पर तैनात करने की मांग की है।