{"_id":"595a99354f1c1bf7228b45b8","slug":"201499109685-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों से परेशान छात्रा ने फांसी लगाई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलों से परेशान छात्रा ने फांसी लगाई मौत
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना(सहारनपुर)। ग्राम सीकरी कलां में मनचलों से परेशान होकर एक छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव उसके कमरे में लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम सीकरी कला निवासी की पुत्री कक्षा 11 की छात्रा ने सोमवार की शाम को लगभग सात बजे अपने कमरे में अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त पूरा परिवार खेतों में धान की रोपाई करने के लिए गया हुआ था, जब शाम को परिवार घर लौटा तो छात्रा का शव उसके कमरे में लटका हुआ पाया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ की।
छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही दो युवक उसे फोन करके लगातार परेशान कर रहे थे। इस बारे में उसने परिजनों को बताया भी था। उन्होंने दोनों युवकों को सख्त चेतावनी भी दी थी और युवकों के परिजनों से शिकायत भी की थी, लेकिन आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वह लगातार उसको फोन करके परेशान कर रहे थे। छात्रा के पिता का आरोप है कि मनचलों से परेशान होकर उनकी बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।