फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांग्रेसियों ने एसडीए उपाध्यक्ष को घेरा

कांग्रेसियों ने एसडीए उपाध्यक्ष को घेरा

Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने एसडीए उपाध्यक्ष को घेरा
कांग्रेसियों ने एसडीए उपाध्यक्ष को घेरा
विज्ञापन


सहारनपुर। एसडीए के कर्मचारियों पर निर्माण कार्यों में अवैध वसूूली करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के विधायक कार्यककर्ताओं के साथ सोमवार को एसडीए कार्यालय पहुंचे। कांग्रेसियों ने एसडीए उपाध्यक्ष का घेराव कर कार्यशैली में सुधार की चेतावनी दी और सुधार न होने पर आला अफसरों तक बात पहुंचाने को कहा।

सोमवार को कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल देहात विधायक मसूद अख्तर और बेहट विधायक नरेश सैनी के नेेतृत्व में एसडीए उपाध्यक्ष मनोज कुमार से मिला। बताया कि यदि कोई गरीब व्यक्ति दस या बीस गज में छोटी दुकान बनाता है तो एसडीए के कर्मचारी उसे नोटिस का भय दिखाकर वसूली करते हैं। मगर पूरे शहर में बड़ी-बड़ी इमारतें और कॉलोनियां अवैध रूप से काटी जा रही हैं। उन पर कभी कार्रवाई नहीं होती है। यदि कोई निर्माण 20 साल पहले किया गया है तो उसे भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। यह जनता का उत्पीड़न हैं। आरोप लगाया कि एसडीए के अधिकारी और कर्मचारी मिलकर वसूली कर जेबें भर रहे हैं। यदि उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर कार्रवाई कराई जाएगी। मिलने वालों में काजी फरहान, नवेद अशरफ, अजमत अली, रिजवान प्रधान, महेश कुमार, पप्पू, प्रवीन प्रधान, साजिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed