फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   200 people will get free vegetable seed kit

200 लोगों को निशुल्क मिलेंगे सब्जी बीज किट

Sun, 24 Apr 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
200 people will get free vegetable seed kit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। लोगों को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र गृह वाटिका बनाने पर जोर दे रहा है। इसके लिए केवीके जनपद के 200 अनुसूचित जाति के लोगों को निशुल्क पूसा सब्जी किट देगा। जिसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि लोगों को भोजन में अधिक पोषण बढ़ाने के लिए केवीके की ओर से निशुल्क पूसा सब्जी किट दिए जाएंगे। नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) द्वारा उपलब्ध कराए गए सब्जी बीज उच्च गुणवत्ता वाले हैं। जिससे गृह वाटिका में सब्जी की बुआई कर ताजी और जैविक सब्जियों को अपने भोजन में शामिल किया जा सकता है। पोषक गृह वाटिका में बोने के लिए दिए जाने वाले मिनी किट में पांच सब्जियों के बीज होंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक लोग 30 अप्रैल तक अपने आधार कार्ड, अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र की छाया प्रति और ग्राम प्रधान द्वारा अग्रसारित करके कृषि विज्ञान केंद्र खजूरी बाग नुमाइश कैंप स्थित कार्यालय पर जमा करा दें। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 9412376121 पर भी अपने कागजात भेज सकते हैं।
विज्ञापन

मिनी किट में होंगे पांच सब्जियों के बीज
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी ने बताया कि एक मिनी सब्जी किट में पांच प्रकार की सब्जियों के बीज होंगे। इनमें लौकी की पूसा नवीन प्रजाति के 20 ग्राम, तोरी की पूसा स्नेहा प्रजाति के 16 ग्राम, चौलाई की पूसा लाल चौलाई प्रजाति के 20 ग्राम बीज होंगे। इसके अलावा भिंडी की ए-5 प्रजाति के 50 ग्राम और लोबिया की पूसा सुकोमल प्रजाति के 20 ग्राम बीज शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed