फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2 arrested

राज्यमंत्री बताकर पुलिस को धमकाने वाले दो भाई गिरफ्तार

Thu, 28 May 2020 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
2 arrested
राज्यमंत्री बताकर पुलिस को धमकाने वाले दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। खुद को राज्यमंत्री बताकर रौब गालिब करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने धर दबोचा। इस दौरान उनका पीए बताने वाला युवक मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में दोनों युवकों को पुलिस ने थाने से ही जमानत दे दी।
कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह के सीयूजी नंबर पर बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे एक युवक ने कॉल कर खुद को राज्य मंत्री का पीए बताते हुए कथित राज्य मंत्री से बात कराई। कथित राज्य मंत्री ने फोन पर रौब गालिब करते हुए एसओ से कहा कि मैं चुनहेटी चौकी के पास बंबे किनारे से बोल रहा हूं। मेरे विरोधियों को पकड़ कर जेल भेजिए। जैसा मैं बोल रहा हूं वैसा कीजिये अन्यथा ठीक नहीं होगा। जब थाना प्रभारी ने उनसे मंत्रालय पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर कोतवाली प्रभारी को संदेह हुआ। पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। बताई जगह जाने पर पुलिस को कार सवार तीन लोग दिखाई दिए, जिनमें से एक पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। जबकि दो को पुलिस पकड़ कर थाने ले आई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए सगे भाइयों विवेक कौशिक निवासी जिला अस्पताल कैंपस और मयंक कौशिक पुत्रगण गोपाल कृष्ण निवासी पैरामाउंट कालोनी देहली रोड और उनका पीए बताने वाले युवक अर्जुन पंडित पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी राधा विहार कालोनी सहारनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि बाद में दोनों युवकों को थाने से ही जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी कार्रवाई करें : शशिबाला पुंडीर
इस मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक सपा नेत्री शशिबाला पुंडीर ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के लोग फर्जी मंत्री बन कर पुलिस को धमका रहे हैं और पुलिस उन्हें थाने से ही जमानत दे रही है। उन्होंने एसएसपी से इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की। इस पर एसओ छोटे सिंह का कहना था कि कुछ लोग इस तरह के मामलों में राजनीति करते हैं, जो कि ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed