फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1,99,563 copies were checked at five centers in six days

Saharanpur News: छह दिन में पांच केंद्रों पर जांची गईं 1,99,563 कॉपियां

Thu, 23 Mar 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
1,99,563 copies were checked at five centers in six days
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से चल रहा है। छह दिन में 10वीं और 12वीं की 1,99,563 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। जनपद को मूल्यांकन के लिए 4.10 लाख कॉपियां मिली हुई हैं, जिनका मूल्यांकन 15 दिन में यानी एक अप्रैल तक पूर्ण करना है।
विज्ञापन

जेवी जैन कॉलेज में 81,077 कॉपियों का मूल्यांकन होना है। यहां बृहस्पतिवार को 7,793 कॉपियां जांची गईं। छह दिन में यहां 32,493 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। राजकीय इंटर कॉलेज में कुल 1,14,084 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है। यहां बृहस्पतिवार को 14,314 कॉपियां जांची गई हैं। छह दिन में 47,681 कॉपियां जांची जा चुकी हैं।
विज्ञापन

एसडी इंटर कॉलेज में 52,685 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है। यहां बृहस्पतिवार को 8,675 कॉपियां जांची गई। यहां छह दिन में कुल 24,957 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में कुल 87,953 कॉपियां जांची जानी हैं। यहां बृहस्पतिवार को 11,677 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। यहां छह दिन में कुल 56,462 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। एसएएम इंटर कॉलेज में 74,236 कॉपियों का मूल्यांकन होना है। यहां बृहस्पतिवार को 8,941 कॉपियां जांची गई। छह दिन में यहां कुल 37,970 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार बृहस्पतिवार को कुल 51,400 कॉपियां जांची गईं। छह दिन में सभी केंद्रों पर कुल 1,99,563 कॉपियां जांची गई हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जनपद में मूल्यांकन निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने बताया कि मूल्यांकन सही गति से चल रहा है। प्रयास यही है कि निर्धारित समय में मूल्यांकन निपटा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed