फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पांच दिन से नहीं बन रहा मिड डे मील

पांच दिन से नहीं बन रहा मिड डे मील

Mon, 08 Apr 2019 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन से नहीं बन रहा मिड डे मील
पांच दिन से नहीं बन रहा मिड डे मील
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। गांव जोगीपुरा उर्फ हमजागढ़ के प्राथमिक विद्यालय में पांच दिन से मिड डे मील नहीं बन रहा है। इसके चलते करीब 160 को परेशानी हो रही है।
नए शासनादेश के अनुसार एक अप्रैल से एक ही परिसर में चलने वाले प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों को संयुक्त करके जूनियर हाईस्कूल को ही सभी अधिकार दे दिए गए हैं। लेकिन जोगीपुरा में अभी तक दोनों विद्यालय अपनी अलग-अलग ही व्यवस्था चला रहे हैं। तब से ही मिड डे मील की व्यवस्था चरमरा गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज चौधरी ने बताया कि उन्हें भी मिड डे मील न बनने की शिकायत मिली है। इस पर उन्होंने स्कूल जाकर अध्यापकों से बातचीत करके व्यवस्था सुचारु कराने की बात कही। उधर, एबीएसए ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि स्कूल में मिड डे मील का न बनना चिंताजनक है। एनपीआरसी और अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed