फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रतिबंधित मशीनों से यमुना नदी में हो रहा अवैध खनन

प्रतिबंधित मशीनों से यमुना नदी में हो रहा अवैध खनन

Wed, 20 Feb 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित मशीनों से यमुना नदी में हो रहा अवैध खनन
बेहट (सहारनपुर)। यमुना नदी में नुनियारी अहतमाल को छोड़कर किसी भी खनन पट्टे का अनुबंध नहीं हुआ है, लेकिन प्रतिबंधित जेसीबी एवं पोकलैंड मशीनों से पूरी यमुना नदी में पहले की तरह अवैध खनन जारी है। दिन में प्रतिबंधित मशीनों से किए जा रहे अवैध खनन को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे। बता दें, कि यमुना नदी में वैध खनन के लिए नुनियारी अहतमाल में 24.29 हेक्टेयर क्षेत्रफल के पट्टे का अनुबंध 5 वर्ष के लिए हरियाणा के यमुनानगर निवासी नसीम खान के नाम हुआ है, लेकिन बरथा असलमपुर, बरथा कोरसी, कोठड़ा आदि स्थानों पर बादस्तूर अवैध खनन चल रहा है। बरथा कोरसी एवं बरथा असलमपुर में सर्वाधिक अवैध खनन किया जा रहा है। इन स्थानों पर हरियाणा से लेकर यूपी तक के माफिया दिन रात प्रतिबंधित मशीनों से अवैध खनन कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि खनन रोकने का काम खान विभाग का है। पुलिस पर वसूली के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

वैध खनन की स्थिति
खनन पट्टा-नुनियारी अहतमाल क्षेत्रफल-24.29 हेक्टेयर लाट संख्या-38 पट्टे का अनुबंध- 5 वर्ष के लिए नसीम खान पुत्र जाहिद खान निवासी यमुनानगर (हरियाणा)अनुमति-437247 घनमीटर खनन उठाने की अनुमति, इसके अलावा किसी भी खनन पट्टे का अनुबंध नहीं है, जबकि माफियाओं ने अवैध खनन की होड़ में पूरी यमुना नदी को प्रतिबंधित जेसीबी एवं पोकलैंड मशीनों से खोदकर रख दिया है। सबसे ज्यादा अवैध खनन यमुना नदी के बरथा कोरसी एवं बरथा असलमपुर घाट पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

रायल्टी को लेकर बन रही टकराव की स्थिति
नुनियारी अहतमाल के खनन पट्टा धारक के कर्मचारियों एवं स्टॉक की परमिशन पर चल रहे स्टोन क्रशर मालिकों के बीच टकराव की स्थिति बनी है। क्रशर मालिकों का कहना है कि उनके पास 28 फरवरी तक अपने स्टॉक माल को बेचने की परमिशन है, जबकि पट्टा धारक के कर्मचारी उनके क्रशर से खनिज भरकर जाने वाले वाहनों से जबरन रायल्टी वसूल रहे, जो अवैध है। उनका अधिकार केवल खनन पट्टे से किए जाने वाले कच्चे माल पर रायल्टी वसूलने का है। पक्के माल पर पट्टा धारक रायल्टी वसूल ही नहीं सकते। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में आए दिन टकराव की स्थिति रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खान अधिकारी पीके सिंह का कहना है कि खनन पट्टे का अनुबंध हुआ है, तो रायल्टी तो कटेगी ही, लेकिन क्रशर मालिकों पर 28 फरवरी तक माल बेचने की परमिशन होने तथा कच्चे माल पर ही पट्टा धारक द्वारा रायल्टी वसूलने के सवाल पर वह चुप्पी साध गए। नुनियारी अहतमाल के अलावा यमुना नदी में अन्य स्थानों पर अवैध खनन किए जाने के मामले उनका कहना था कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed