फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एवरग्रीन इलेवन की टीम 10 रन से जीती

एवरग्रीन इलेवन की टीम 10 रन से जीती

Wed, 20 Feb 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
एवरग्रीन इलेवन की टीम 10 रन से जीती
एवरग्रीन इलेवन की टीम 10 रन से जीती
विज्ञापन

सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खूब खेलो-खूब बढ़ो शीर्षक के साथ अंडर 19 क्रिकेट बालक वर्ग का मैच मंगलवार को एवरग्रीन इलेवन और रॉयल क्लब के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में एवरग्रीन इलेवन ने 10 रन से मैच जीत लिया।
खेल निदेशालय के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा आयोजित मैच में टॉस जीतकर एवरग्रीन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 126 रन बनाए। इसमें यासीन ने 38, रितक ने 25, गौरव ने 24 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी कर रहे रॉयल क्लब के गौतम ने तीन विकेट, आदित्य, कुंज और अखिल ने एक एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्लब की टीम 116 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें अनुराग ने 39, आयुष ने 31, मनीष ने 10 रन बनाए। एवरग्रीन इलेवन के गेंदबाज आर्य ने दो, टीपू ने दो, सौरभ ने दो तथा यासीन, अनस ने एक एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच यासीन मलिक को चुना गया। अंपायर सलमान मलिक और दीप सिंह रहे। स्कोरर तनवीर अहमद रहे। इस दौरान संजय कुमार एसडीओ रामपुर मनिहारान, उप क्रीड़ाधिकारी काशी नरेश, शाहकार खान, लाल धर्मेंद्र, भावना तोमर, फुरकान कुरैशी, कोच अब्दुल अहद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed