फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला ग्राम प्रधान ने शराब कसीदगी और पीने वालों को चेताया

महिला ग्राम प्रधान ने शराब कसीदगी और पीने वालों को चेताया

Sat, 09 Feb 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
महिला ग्राम प्रधान ने शराब कसीदगी और पीने वालों को चेताया
गंगोह (सहारनपुर)। जनपद सहारनपुर के नागल क्षेत्र व उत्तराखंड में कच्ची शराब से हुई मौतों के बाद एक महिला ग्राम प्रधान ने गांव में कच्ची शराब बेचने व पीने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी हैं। बाकायदा लाउडस्पीकर से प्रचार करवाते हुए प्रधान ने कच्ची शराब गांव में बेचने व पीने पर पाबंदी लगाते हुए चेताया कि ऐसे लोग बाज आए, वरना पुलिस को बुला कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम हैदरपुर की ग्राम प्रधान सुनीता देवी व प्रधान प्रतिनिधि सत कुमार ने बताया कि गांव में कच्ची शराब बनाने वाले, बेचने वाले व पीने वाले तीनों ही दंड के भागी है। इसलिए गांव में मुनादी करा कर सभी को आगाह कर दिया गया है कि गांव में न तो कोई कच्ची शराब बनाएगा और नहीं कोई बेचेगा और नहीं कोई पीएगा अगर कोई भी इस तरह का व्यक्ति गांव में मिलता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। प्रधान ने बताया कि कच्ची शराब से गांव में नशाखोरी न बढ़े इसलिए यह कदम उठाया गया है। ताकि गांव में किसी के बच्चे अनाथ ना हो इस कदम से ग्रामीणों डा. श्याम लाल, रणधीर, गुरुप्रीत सिंह, नर्सिंग चौधरी, राम कुमार, बाबूराम, अमर सिंह, ताराचंद, ओमपाल ,धर्मवीर ,अंगूरी देवी व रामकली ने भी प्रधान की सराहना करते हुए उनका साथ देने वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed