फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मौसम की मार से बचने को फसलों का बीमा कराएं किसान

मौसम की मार से बचने को फसलों का बीमा कराएं किसान

Sat, 29 Dec 2018 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मौसम की मार से बचने को फसलों का बीमा कराएं किसान
नकुड़ (सहारनपुर)। स्टेट बैंक आफ इंडिया के दिल्ली सर्किल के महा प्रबंधक प्रभात मिश्रा ने कहा कि किसानों को मौसम की मार से बचने के लिए फसलों के बीमा कराने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। इसके लिए बैंक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कई तरह की फसल बीमा योजना चला रहा है। नकुड़ के एक बैंक्वेट हाल में भारतीय स्टेट बैंक के तत्वावधान में आयोजित किसान उत्सव में किसानों को संबोधित करते हुए महा प्रबंधक मिश्रा ने कहा कि एसबीआई देश का प्रमुख बैंक होने के नाते किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रहा है। किसानों को चाहिए कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आमदनी बढ़ाए। उन्होंने बैंक द्वारा चलाई जा रही पॉली हाउस ऋण योजना, फूलों की खेती, डेयरी उत्पादन, कृषि यंत्रों पर ऋण, शिक्षा के लिए ऋण, शहद उत्पादन, सिंचाई उपकरण ऋण, एसबीआई बीमा योजना, म्यूचुअल फंड योजना, जन धन सामाजिक कल्याण योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित बैंक द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा उप कृषि निदेशक राकेश कुमार ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बागान संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर बैंक से ऋण लेकर सफल कारोबार करने वाले कई किसानों को सम्मानित भी किया गया। खास बात यह रही कि बैंक परिवार ने किसानों को जानकारी देने के लिए जैविक खाद, रासायनिक खाद, शहद उत्पादन, कृषि यंत्र, सिंचाई में प्रयुक्त होने वाले उपकरण प्रयोग करने की विधि तथा लघु उद्योग आदि संबंधी जानकारी देने के लिए बाइस अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह, दिल्ली सर्किल के कृषि व्यवसाय के डीजीएम एके सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार तथा मुख्य प्रबंधक नरेंद्र कुमार चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed