फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महापौर ने एक साल की उपलब्धियां गिनाईं

महापौर ने एक साल की उपलब्धियां गिनाईं

Sat, 15 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
महापौर ने एक साल की उपलब्धियां गिनाईं
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर बोर्ड के गठन को एक वर्ष पूरा होने पर महापौर ने उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने दावा किया कि शहर के विकास की विभिन्न परियोजनाएं शुरू कराने के साथ ही निगम की जमीन से अवैध कब्जे हटवाए और ई टेंडरिंग व्यवस्था लागू करके निगम के खर्चों में कमी लाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान महापौर संजीव वालिया ने अपने कार्यकाल की सबसे पहली और सबसे बड़ी उपलब्धि सहारनपुर को स्मार्ट सिटी योजना में चयन होना बताया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार से 70 करोड़ रुपये अवमुक्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 27 सुलभ शौचालयों में जल सफाई की व्यवस्था तथा 30 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराते हुए शहर को ओडीएफ घोषित किया गया है। कूड़ा निस्तारण के लिए बेहट रोड पर 24 बीघा जमीन किराए पर ली गई है, जिस पर कचरा डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार से वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की स्वीकृति मिली है। जल्द ही नगर निगम 300 मीट्रिक टन कचरे से बिजली बनाने के लिए संयंत्र स्थापित करेगा। इसके लगने से नगर जीरो प्रतिशत वेस्ट, जीरो प्रतिशत प्रदूषण रहित होगा। महापौर ने बताया कि शहर में 20 हजार एलईडी लाइटों को परिवर्तित किया जा रहा है, जिससे विद्युत बिल में कमी आएगी। एलईडी लाइटों के लिए 30 वार्डों में 305 किलोमीटर तार बिछाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि 14 वें वित्त आयोग, अवस्थापना विकास निधि, राज्य वित्त आयोग और निगम निधि से 774 निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए, जिनमें से 266 पूर्ण हो चुके हैं, 166 निर्माण चल रहे हैं तथा 215 कार्य शीघ्र शुरू होंगे। इसके अलावा निगम कर्मियों को सातवें वेतन आयोग का एरियर, पेंशन और समस्त भुगतान समय पर किया जा रहा है। हाउस टैक्स और वाटर टैक्स में 21 करोड़ 9 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है, जो शासन के लक्ष्य के सापेक्ष 80 प्रतिशत है। महापौर ने आगामी प्रस्ताव भी बताए, जिसमें दिल्ली रोड के चौड़ीकरण, नकुड़ गंगोह बस स्टैंड के स्थानांतरण तथा अंत्येष्टि स्थलों की चारदीवारी आदि शामिल हैं। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, जलकल के महाप्रबंधक अमरनाथ श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक, पार्षद मंसूद बदर, अशोक राजपूत समेत अनेक पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

महापौर के दावे
- शहर का चयन स्मार्ट सिटी में कराने में अहम योगदान दिया।
- स्वच्छता के क्षेत्र में सुलभ और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कर शहर को ओडीएफ कराया।
- शहर में 24 हजार 313 पौधों का रोपण किया गया।
- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 774 आवास बने।
- नलकूपों पर खर्च होने वाले डीजल में कमी लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed