{"_id":"5c0581e6bdec22419e1f4915","slug":"191543864806-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मचारियो ने गेट मीटिंग कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मचारियो ने गेट मीटिंग कर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर किया प्रदर्शन
सहारनपुर। नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ने अधिकारियों द्वारा मांगों को नहीं माने जाने पर गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों को शीघ्र ही नहीं माना गया तो 11 दिसंबर से वर्क टू रूल कार्य किया जाएगा।
सोमवार को एनआरएमयू के सचिव परमजीत सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग का आयोजन किया। कर्मचारियों ने मांगें नहीं माने जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए इंद्रजीत अनेजा ने कहा कि सरकार द्वारा एनपीएस, लारजेस स्कीम, ढाई लाख से ज्यादा रिक्त पदों को भरे जाने, जर्जर होते ट्रैक, पुराने डब्बे और सिग्नल प्रणाली को आधुनिक प्रणाली के तहत बजट न दिया जाना, रेलवे के मैटीरियल की कमी होना, रेलवे कालोनियों के आवासों तथा रनिंग रूम की मरम्मत न होने के कारण कर्मचारी तनाव में ड्यूटी कर रहे हैं। इन मांगों को न मानने के कारण 11 दिसंबर से रेलवे में वर्क टू रूल पर कर्मचारी कार्य करेंगे।
सचिव परमजीत सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण रेलवे कर्मचारी तनाव में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो प्रशासन से हर स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारी तैयार हैं। 11 दिसंबर से हर कर्मचारी वर्क टू रूल कार्य करेगा। अवतार सिंह ने कहा कि सभी एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएं। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष फूल सिंह, सुधीर कुमार, राकेश शर्मा, पिकेश कुमार, शहीद खान, कुलदीप, पंकज, मुन्न लाल, कमल, पंकज मौर्य, रंजीत यादव, नितिन तेजयान, मीना कुमारी, मधुबाला, अनिल कुमार, प्रशांत सक्सेना, नत्थूराम, विनोद कुमार, सुल्तान अहमद आदि मौजूद रहे।