{"_id":"5c003028bdec2241427bb91f","slug":"191543516200-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने किया धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को नकुड़ स्थित खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी से लक्ष्य से अधिक धान खरीद करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी के साथ खाद्य विभाग के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केंद्र प्रभारी अशोक चंद्र जोशी मौजूद थे। केंद्र के अभिलेखों का निरीक्षण करने पर कोई त्रुटि नहीं पाई गई। केंद्र पर अब तक 65 किसानों से 2178 क्विंटल धान खरीद हुई है। निरीक्षण के समय केंद्र पर ग्राम पद्म नगली के किसान साधुराम एवं ग्राम सहजवा के किसान विनोद कुमार के द्वारा लाए गए धान का नमूना लेकर विश्लेषण किया जा रहा था। विश्लेषण में कृषकों का धान शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पाये जाने पर खरीद की गई। डीएम ने केंद्र प्रभारी को क्रय केेंद्र पर कृषकों की सुविधाओं की सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रखने और निर्धारित लक्ष्य से अधिक धान खरीद करने के निर्देश दिए।