फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   श्रीमदभागवत

श्रीमदभागवत

Mon, 19 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
श्रीमदभागवत
बड़गांव। मिर्जापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्री कृष्ण- रुक्मणी के विवाह की कथा सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। कथावाचक आचार्य विजयकांत भारद्वाज ने कथा के दौरान भक्तों को देश धर्म की रक्षा का संकल्प दिलाते हुए कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति हमेशा कल्याणकारी होती है। श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन रविवार को कथावाचक विजयकांत भारद्वाज ने श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह को श्रद्धा भाव से सुनाया। इससे मौजूद भक्त मंत्रमुग्ध होकर पंडाल में झूम उठे। कथावाचक ने कहा कि समाज को फैली विभिन्न कुरीतियों से हमेशा दूर रहने की जरूरत है। उन्होंने कथा सुनने आये सभी श्रृद्धालुओं को देश और धर्म की रक्षा का संकल्प दिलाते हुए कहा कि सनातन धर्म में ईश्वर द्वारा बताये गये मार्ग पर चलकर मानव सदा सुख, शांति व समृद्धि को प्राप्त करता है। भागवत कथा के स्मरण करने से ही सदा मानव के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। सच्चे मन और श्रद्धाभाव से की गई भगवान की भक्ति सदा कल्याण कर देती है। इस दौरान यजमान हरनरेंद्र सिंह, संदीप राणा, प्रदीप सिंघल, अंकित राणा, बाबू , राहुल, जितेंद्र कुमार, नकली शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed