फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्कूलों में रही बाल दिवस के कार्यक्रमों की धूम

स्कूलों में रही बाल दिवस के कार्यक्रमों की धूम

Thu, 15 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में रही बाल दिवस के कार्यक्रमों की धूम
सहारनपुर। नगर की शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को बाल दिवस के कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चे रंग बिरंगे ड्रेस में सजकर स्कूल पहुंचे थे। कई बच्चे चाचा नेहरू के वेष में पहुंचे। बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बच्चों ने दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में प्रधानाचार्य फादर थारसिस के निर्देशन में बाल दिवस मनाया गया। यहां शिक्षकों ने नृत्य और गीतों के माध्यम से बच्चों का मनोरंजन किया। फादर मैथ्यू ने बच्चों के लिए विशेष प्रार्थना की। खास बात यह रही कि प्रधानाचार्य फादर थारसिस ने बच्चा बनकर मंच पर नृत्य कर बच्चों को खूब हंसाया। राजस्थान से आए जादूगर ने बच्चों को जादू दिखाकर उनका मनोरंजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपंता, विवेक दुनेजा, शिल्पा, कनिका, पारुल, रूचि, मीतू, प्रियंका आदि का सहयोग रहा। मैरी डेल एकेडमी में बाल दिवस पर बच्चों के लिए अनेक व्यंजन बनाए गए। मुख्य अतिथि रहे योगेश दहिया और फादर जॉन वैस्ली ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रश्मि टैरेंस, वर्षा सिंह, अर्चना, मोनिका, कविता, आरती, मीना, रिंकी, सरिता, आकांक्षा, रीतू आदि मौजूद रहीं। रुपाली विहार स्थित संकल्प संस्था में बाल दिवस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। सचिव रेखा कुमार और चेयरमैन चंद्रकांत अग्रवाल ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी और मिठाई वितरित की। ज्वाला नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया। बच्चों ने नृत्य और लघु नाटिकाओं का मंचन किया। प्रबंधक सुरेंद्र चौहान ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सिंपल मकानी, नीरा बुद्घिराज, सिल्की, आइना, सिमरन, सपना, आरती, शगुन, प्रीति, प्रियंका, सीमा, शिवानी आदि मौजूद रहीं। लिटिल एंजल्स स्कूल में बाल दिवस पर मुख्य अतिथि ललिता मंगल ने बच्चों को बधाई दी। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। आराध्या, विनायक, पावनी, शिव्या, मिष्ठी आदि मौजूद रहीं। दून कैंब्रिज स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। निदेशक वेदराम सैनी और प्रधानाचार्य रश्मि सैनी ने बच्चों को बधाई दी। इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में बदल दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। साथ ही फैंसी ड्रेस और खेल कूद प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। प्रधानाचार्य असमा परवीन ने बाल दिवस की बधाई दी। मोनिका, बानो, शिल्पा, आयशा, जाविदा, हिना, तलत, सीमा आदि मौजूद रहीं। सर सैयद मेमोरियल हाई स्कूल में बाल दिवस कार्यक्रम की शुरूआत चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। प्रधानाचार्य राशिद अहमद, किश्वर सुल्तान, अंजुम अफजल आदि मौजूद रहे। मिनीलैंड स्कूल में आरसी जैन और कुसुम शर्मा ने बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। डीएवी पब्लिक स्कूल सोनिया विहार में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य मीनू भट्टाचार्य ने बच्चों को बधाई दी। अंबाला रोड स्थित केएलजी पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी ने सभी को बधाई दी। केएलजी पब्लिक स्कूल शारदानगर में भी बाल दिवस मनाया गया। प्रबंधक वाईके गुप्ता, डॉ. संजय जैन, सुधीर जोशी और प्रधानाचार्य बबीता मलिक ने बच्चों को बधाई दी। उधर, नवाब पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

---------------------------------------------
कांग्रेसियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया
फोटो समाचार
सहारनपुर। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती पर कांग्रेस के जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष शशी वालिया के साथ ही तमाम कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ने देश के विकास में पंडित नेहरू के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, सुजाता सिंह, गणेश दत्त शर्मा, प्रवीण चौधरी, इमरान कुरैशी, अरविंद पालीवाल, अमित काम्बोज, अशोक सैनी, संजीव कौशल, अमरदीप जैन, नीरज, नसीब खान, संजय जाटव, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed