फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Tue, 13 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। इकबालपुर-पुहाना रोड पर सोमवार को स्पीड ब्रेकर क्रास करते समय दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुघर्टना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रुड़की स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देवबंद कोतवाली के गांव खेड़ामुगल निवासी प्रेम सिंह का पुत्र विकास कुमार (22) और नागल के गांव सरकड़ी निवासी मांगेराम का पुत्र मोनू (20) इकबालपुर-पुहाना रोड स्थित एक मेडिसिन फैक्ट्री में नौकरी करते थे। सोमवार की सुबह करीब 7 बजे दोनों एक ही बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह उत्तराखंड के गांव बेहेडेकी स्थित कन्या इंटर कॉलेज के समीप पहुंचे तो वहां बने स्पीड ब्रेकर को क्रास करते समय उनकी बाइक सामने से उसी साइड में आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास और मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार सुलतान, अब्दुल और मोहसिन निवासी नाफेपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक भी फैक्ट्री से रात की ड्यूटी कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। सूचना मिलते ही उत्तराखंड के झबरेड़ा थाना के प्रभारी प्रदीप मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। साथ ही गंभीर घायल तीनों युवकों को उपचार के लिए रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया। शाम करीब पांच बजे रुड़की से पोस्टमार्टम के बाद विकास और मोनू के शव जैसे ही उनके गांव पहुंचे तो शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम दोनों का उनके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


रॉग साइड में आने के कारण हुआ हादसा
बेहेडेकी गांव में कन्या इंटर कॉलेज के समीप सड़क पर स्पीड ब्रेकर आधा बना हुआ है। सूत्र बताते हैं कि दोनों बाइकों की स्पीड तेज थी और दोनों एक ही साइड से आ रहे थे। दुघर्टना का शिकार हुआ विकास जहां पांच बहनों का अकेला भाई था। वहीं मृतक मोनू छह भाईयों में सबसे छोटा था। दोनों फैक्ट्री में नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्मेट होती तो बच सकती थी जान
हेलमेट न होने के कारण दो दिन के भीतर अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। सोमवार को भी दुघर्टना का शिकार हुए युवकों ने हेल्मेट नहीं पहना था। यदि हेलमेट होता तो संभवत: उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed