{"_id":"5bdf3ffabdec2269c10f96b3","slug":"191541357562-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजियोथैरेपी विभाग के विशाल मिस्टर व चंचल त्यागी बनी मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजियोथैरेपी विभाग के विशाल मिस्टर व चंचल त्यागी बनी मिस फ्रेशर
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिजियोथैरेपी विभाग के विशाल मिस्टर व चंचल त्यागी बनी मिस फ्रेशर
देवबंद (सहारनपुर)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल कॉलेज में रविवार को जूनियर छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत संस्था के चेयरमैन डा. कुलदीप राणा, नीरज राणा और प्रधानाचार्य हिमाद्री कलिता द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में मिस्टर व मिस प्रेशर के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। साथ ही छात्र-छात्राओं ने मॉडलिंग एवं टैलेंट राउंड प्रतिभाग कर अपने प्रदर्शन किया। नृत्य एवं गायन ने भी श्रोताओं को आनंदित कर दिया। इसके अलावा लघु नाटिका, नृत्य के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और मोबाइल फोन का आवश्यकतानुसार प्रयोग का समाज को संदेश दिया गया। निर्णायक मंडल द्वारा फिजियोथैरेपी विभाग के छात्र विशाल को मिस्टर और इसी विभाग की छात्रा चंचल त्यागी को मिस फ्रेशर चुना गया। अतिथियों ने छात्रों को प्रतीक चिह्न देकर पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सेठ कुलदीप कुमार, अशोक गुप्ता, राकेश अग्रवाल, धर्मपाल महाजन, डा. आशुतोष, रमेश धीमान, एके सिंह आदि मौजूद रहे।