फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   उतराखंड में सहारनपुर के शूटरों ने लगाए निशाने

उतराखंड में सहारनपुर के शूटरों ने लगाए निशाने

Sun, 26 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड में सहारनपुर के शूटरों ने लगाए निशाने
उत्तराखंड में सहारनपुर के शूटरों ने लगाए निशाने
विज्ञापन

सहारनपुर। 17वीं उत्तराखंड राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने अचूक निशाने लगाते हुए दो दर्जन से अधिक पदक जीतकर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया।

जिला रायफल क्लब के महासचिव फैसल खान ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। अफजाल अहमद ने दो स्वर्ण और दो रजत, याकूब अहमद ने तीन स्वर्ण एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। राव तल्हा ने एक स्वर्ण दो कांस्य, गुड्डू खान ने एक स्वर्ण, शिराज खान ने एक कांस्य, अदनान मोनी ने एक स्वर्ण और एक रजत, शादाब हन्फी ने एक रजत, शाहिद ने एक रजत, हम्माद ने एक स्वर्ण, आमिर ने एक रजत, अमित पुंडीर ने एक स्वर्ण, शाहनवाज ने एक स्वर्ण, शांतनु पुंडीर ने एक रजत, इशा राव ने एक स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम चमकाया। अबू तालिब जैदी ने दस मीटर ओपन साइट रायफल में स्वर्ण पदक जीतकर नाम चमकाया। गौरव काम्बोज ने स्वर्ण, हिमांशु काम्बोज ने रजत, भानू प्रतान ने रजत, विनय कुमार ने कांस्य और महिमा काम्बोज ने रजत पदक जीता। उधर, आवास विकास निवासी राहुल चौधरी के बेटे अभिजीत चौधरी ने पांच स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर प्रदेश और जनपद का मान बढ़ाया। खेल प्रेमियों ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed