फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वतंत्रता दिवस पर शहर में निकाली जाएंगी प्रभातफेरी, सजेंगे कार्यालय

स्वतंत्रता दिवस पर शहर में निकाली जाएंगी प्रभातफेरी, सजेंगे कार्यालय

Tue, 14 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर शहर में निकाली जाएंगी प्रभातफेरी, सजेंगे कार्यालय
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर शहर से लेकर देहात तक ध्वजारोहण, प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सरकारी कार्यालयों, शहीदों की प्रतिमाओं एवं प्रमुख स्थानों पर सजावट की जाएगी। सरकारी कार्यालयों पर सुबह 8 बजे और स्कूल कालेजों में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी विभागों के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षण संस्थानों के पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसमें सुबह साढे पांच बजे पेपर मिल रोड स्थित गांधी आश्रम से प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। यह शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए गांधी पार्क पहुंचेगी। जेबीएस गर्ल्स कालेज से निकलने वाली प्रभात फेरी भी गांधी पार्क में पहुुंचेेगी। सभी सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारियों को सरकारी भवनों पर रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। प्रभात फेरी के बाद शहर में लगी शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके अलावा जिला कारागार, अस्पताल, नारी निकेतन, कुष्ठ आश्रम, रिति आश्रम सहित प्रमुख संस्थानों मेें फल वितरण होगा। दोपहर दो बजकर पैंतालिस मिनट पर गांधी पार्क से रूट मार्च निकाला जाएगा। जिलाधिकारी इसकी सलामी घंटाघर पर लेंगे। स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed