फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सर्विस रोड के निर्माण में अवरोधक बने धार्मिक स्थलों को हटाने का काम शुरू

सर्विस रोड के निर्माण में अवरोधक बने धार्मिक स्थलों को हटाने का काम शुरू

Tue, 31 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सर्विस रोड के निर्माण में अवरोधक बने धार्मिक स्थलों को हटाने का काम शुरू
सर्विस रोड के निर्माण में अवरोधक बने धार्मिक स्थलों को हटाने का काम शुरू
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मंगलौर चौकी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित मूर्तियों को सर्विस रोड में अवरोधक बनने के कारण सर्वसमाज के सहयोग से हाईवे पर दूसरी तरफ स्थित मंदिर में रखवा दिया गया। बता दें कि सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे पर बने फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जिससे कि लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके। सड़क में जहां-जहां भी अवरोधक हैं, उन्हें प्रशासन द्वारा हटवाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सामने प्राचीन शिव मंदिर को भी हाईवे के दूसरी तरफ स्थित मंदिर में मंत्रोचारण व विधि विधान के साथ स्थापित करा दिया गया है। देवबंद बचाओ सर्वसमाज जनजागरण अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि आवागमन की सुविधा एवं नगर के सुंदरीकरण हेतु धार्मिक स्थल रुकावट बने हुए हैं, जिन्हें सर्वसमाज की सहमति व सहयोग से हटवाया जा रहा है। इस मौके पर चौधरी ओमपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, डा. बीपी सिंह, रामकला सैनी, राजपाल सिंह, खेमकरण कश्यप, डा. कल्याण सिंह, कृष्णदत्त शर्मा, रविंद्र चौधरी, सुखबीर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed