फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला अस्पताल की घटना को लेकर पनप रहा रोष

महिला अस्पताल की घटना को लेकर पनप रहा रोष

Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल की घटना को लेकर पनप रहा रोष
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में नवजात की मौत के बावजूद पीड़ित परिवार से रुपये एंठने का मामला तूल पकड़ रहा है। पीड़ित के परिजनों ने डीएम को ज्ञापन देकर वसूली करने की आरोपी महिला कर्मचारी के साथ ही उसके सहयोगियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे गांव बाढ़ी माजरा निवासी प्रेमचंद कोरी पुत्र रामजीलाल ने बताया कि 21 जुलाई की रात उसके परिवार की बहू दीपा को प्रसव पीड़ा के चलते जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के बाद अस्पताल की महिला सफाईकर्मी से जब परिजनों द्वारा पूछा गया कि लड़का या लड़की में से क्या हुआ है तो आरोप है कि उसने बताने की एवज में पांच सौ रुपये की मांग की। जब उसे रुपये देने से मना किया गया तो आरोप है कि उन्होंने बच्चे की देखभाल नहीं की, जिसकी वजह से नवजात बच्ची ने दम तोड़ दिया। आरोप लगाया कि उक्त महिला सफाईकर्मी पिछले करीब 20 साल से अस्पताल में तैनात है, जो बच्चे चोरी कराने की भी आरोपी रह चुकी है, मगर महिला अस्पताल के अधिकारी उसे हटाने को तैयार नहीं हैं। प्रेमचंद ने आरोपी महिला सफाईकर्मी और उसके सहयोगी कर्मचारियों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed