{"_id":"5b50dbaf4f1c1b1e308b5be8","slug":"191532025775-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 18 हजार उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 18 हजार उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर के 18 हजार विद्युत उपभोक्ताओं पर कनेक्शन कटने की तलवार लटकी हुई है। तीन महीने से अधिक के बकाएदार उपभोक्ताओं की विद्युत निगम ने सूची तैयार कर ली है। इन उपभोक्ताओं पर निगम का लगभग 15 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। निगम इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई 25 जुलाई से शुरू करेगा।
विद्युत निगम की नजर अब तीन महीने के बकाएदार उपभोक्ताओं पर है। शहर के ही लगभग 18 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत निगम ने चिह्नित कर सूची तैयार कर ली है। इन उपभोक्ताओं पर तीन महीने की पेंडिंग हर बार ही चली आ रही है। एक महीने का बिल जमा करने के बाद इन उपभोक्ताओं पर फिर से तीन महीने का बकाया हो रहा है। इन उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम का 15 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया बताया जा रहा है। निगम ने इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है। निगम बिना किसी सूचना के ही इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटेगा और फिर पूरा भुगतान होने के बाद ही पेनल्टी एवं कनेक्शन जोड़ने के चार्ज के साथ ही कनेक्शन जोड़ा जाएगा। कनेक्शन काटने की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू की जाएगी। इसके लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। प्रत्येक टीम को प्रतिदिन की रिपोर्ट अधिकारियों को देनी होगी।
अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि उपभोक्ताओं को हर माह बिल का भुगतान करना चाहिए। लेकिन शहर में ही 18 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जो तीन-तीन महीने का बिल भुगतान नहीं कर रहे हैं। इनमें भी कुछ मोहल्लों के अधिकांश लोग हैं। इन उपभोक्ताओं के बिना सूचना के ही कनेक्शन काट दिए जाएंगे।