{"_id":"5b3a72584f1c1b50578b45e6","slug":"191530557016-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर के लिए बादलों की बेवफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर के लिए बादलों की बेवफाई
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पांच दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए हैं, लेकिन बिन बरसे ही चले जाते हैं। गर्मी ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग नहरों का रूख कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने एक जुलाई से तीन दिन तक झमाझम बारिश होने के लिए अलर्ट जारी किया था। सहारनपुर में पिछले पांच दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए हैं, लेकिन बिन बरसते ही बादल चले जाते हैं। पांच दिनों में कई बार ऐसा मौसम बना कि जैसे अब झमाझम बारिश होगी, लेकिन बरसात नहीं हुई। भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पाई। उधर, सोमवार को सभी स्कूल खुल गए और उमस भरी गर्मी में बच्चों को पसीना-पसीना होना पड़ा। दोपहर के समय गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। बाजारों में ग्राहक ना होने की वजह से दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके चले जाते हैं। रात के समय भी उमस भरी गर्मी ने बेचैन कर रखा है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। महानगर में अंबाला और गंगोह मार्ग स्थित पूर्वी यमुना नहर में नहाने के लिए दिन भर नौजवानों की भीड़ लगी रहती है।