फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बैंकों की हड़ताल से 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

बैंकों की हड़ताल से 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Thu, 31 May 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल से 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
बैंकों की हड़ताल से 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन


सहारनपुर। वेतन बढ़ोत्तरी समेत कई मांगों को लेकर जिले भर के बैंक कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल कर प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को भी बैंक कर्मियों का आंदोलन जारी रहेगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने केंद्र सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकों पर ताले अटके रहे और उपभोक्ताओं को काफी भटकना पड़ा। करीब 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है।
युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने घंटाघर स्थित ओवरसीज बैंक शाखा पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। जिला संयोजक सुनील गुप्ता ने दो प्रतिशत वेतन बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि यह बैंक कर्मचारियों के साथ धोखा है। एनके बंसल ने कहा कि बैंक यूनियंस ने मई 2017 में अपना मांग पत्र भारतीय बैंक संघ को प्रस्तुत किया था। कई दौर की वार्ता के पश्चात बैंक यूनियंस से दो प्रतिशत वेतन बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव में सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इसमें सरकार ने असमर्थता जताई और कहा कि यह मामला भारतीय बैंक संघ और युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच का है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे सरकार का दोहरा चरित्र स्पष्ट हुआ। सह संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो लंबे समय के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में राजीव कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, नीरज रस्तौगी, डीके दीक्षित, नावेद अली खान, अरूण कुमार माहेश्वरी, वीर कुमार जैन, वीके कुमार, मेघराम, राहुल कपिल, शांति स्वरूप अरोड़ा, अतुल सिंघल, अतुल कुमार चोपड़ा, संदीप शर्मा, केके गुप्ता, मोहम्मद आसिफ, नवनीत कुमार, बलदेव राज, इंदरपाल, पदम कुमार, यशपाल सिंह राठी, सचिन कुमार, मीना वर्मा, विक्रम सिंह, अजय कर्णवाल मौजूद रहे। उधर, बैंक अधिकारियों के मुताबिक जिले सभी बैंकों में रोजाना करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन होता है, जो हड़ताल से प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed