{"_id":"5b01b9ff4f1c1bd2408b6c90","slug":"191526839807-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
Updated Sun, 20 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने जश्न मनाया
सहारनपुर। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार बनने जा रही है। इससे उत्साहित कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है। रविवार को भी कांग्रेसियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने भाजपा सरकार के गिरने को लोकतंत्र की जीत बताया।
पार्टी के जिला मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की रक्षा करने में कांग्रेस सफल रही है। आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकारें संवैधानिक संस्थाओं और संवैधानिक पदों का दुरुपयोग करते हुए जिस तरह लोकतंत्र की हत्या की कोशिश कर रही हैं, वह अत्यंत घृणित और निंदनीय है।
विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी और प्रवीण चौधरी ने इसे सच और राहुल गांधी के प्रयासों की जीत बताया। प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि विधानसभा में राष्ट्रगान छोड़कर बाहर जाने वाले भाजपा के मुख्यमंत्री और विधायकों को देश से माफी मांगनी चाहिए। कार्यक्रम में मुकेश दीक्षित, राकेश मोंगा, अशोक जैन, सुशील जैन, संजीव कौशल, अरविंद पालीवाल, संजय वालिया, नसीब खान, गुलफाम अंसारी, सौरव गर्ग, अजय त्यागी आदि मौजूद रहे।